हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    डॉ. वन्दना इन्सां जरूरतमंद बच्चों को खाने की वस्तुएं बांटकर मनाया अपना जन्मदिन

    पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते किया सामाजिक कार्य : डॉ. वन्दना इन्सां

    नाभा। (सच कहूँँ/तरूण कुमार शर्मा) पारंपरिक शहर नाभा में महिला डेरा श्रद्धालु ने अपना जन्मदिन मानतवा भलाई के कार्य कर मनाया। जानकारी के अनुसार डॉ. वन्दना इन्सां ने अपने जन्म दिन पर बस्तियों में जाकर जरूरतमंद बच्चों को केक और पेस्टी सहित अन्य खाने पीने की वस्तुएं बांटी। उल्लेखनीय है कि डॉ. वन्दना मित्तल इन्सां नाभा की विशेषज्ञ और मशहूर फिजियोथैरेपिस्ट और भाजपा महिला ईकाई प्रधान की प्रशंसनीय सेवाएं निभा रहे हैं। उन्होंने अपने विचार सांझे करते कहा कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते अपने जन्म दिन पर मानवता भलाई के कार्य करने का विचार उनके दिल में आया, जिसके तहत उन्होंने इस बार अपना जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों की मदद कर मनाया है।

    यह भी पढ़े:- आने वाली पीढ़ी के भविष्य को संवारने में जुटे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

    इसके साथ ब्लॉक जिम्मेवार नेहा सिंगला और उनके पति सहित अन्य डेरा श्रद्धालुओं ने एक गाय का ईलाज भी करवाया और उसके खाने के लिए हरे चारे का प्रबंध किया। इस मानवता भलाई कार्य को करने वाले राजेश इन्सां और नेहा इन्सां ने सांझे तौर पर बताया कि बेजुबान पशुओं, पक्षियों की देखभाल और ईलाज करवाना मानवता भलाई के लिए डेरा सच्चा सौदा द्वारा शुरू किए गए 142 मानवता भलाई के कार्यों में से एक है, जिसके लिए हमें पूज्यगुरू जी से शिक्षा और ऊजा हमेशा मिलती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here