हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दिन-दिहाड़े मो...

    दिन-दिहाड़े मोगा में ज्वैलर से बड़ी लूट

    हथियारबंद बदमाशों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और कैश छीना

    मोगा। (सच कहूँ/विक्की) हथियारबंद बदमाशों ने यहां दिन-दिहाड़े (Robbery) बड़ी वारदात की है। गांव महेशरी में ज्वेलर बलराज सिंह की दुकान में घुसकर उनके जमकर लूटपाट की। वे लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए हैं। बलराज की दुकान उनके घर के बाहर ही हैं। दोपहर में जब वे दुकान से घर के अंदर खाना खाने जाने लगे तभी दो मोटरसाइकिल सवार युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्णकार से सोने का कड़ा दिखाने की बात कही। बलराज ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनके पास कड़ा नहीं है। यह कहकर जैसे ही वह घर की तरफ मुड़े तभी साथ एक युवक ने पिस्तौल की बट उनके सिर में मार दी। उसने कहा कि जो कुछ भी उनके पास है, वह उन्हें दे दे।

    यह भी पढ़े:- Sidhu Moose Wala Murder Case में NIA का 50 से अधिक जगहों पर छापे, हरियाणा, पंजाब पहुंची NIA की टीम

    देखते ही देखते उसका दूसरा साथी दुकान और अलमारी में रखे जेवरात समेटने लगा। अलमारी से करीब 8 किलो चांदी, सोने के जेवरात एवं करीब 12000 रुपए लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची, कुछ देर बाद एसपी गुलनीत सिंह खुराना मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस टीमों का गठन कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here