हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home फीचर्स साहित्य ऑनलाइन ‘गीता’...

    ऑनलाइन ‘गीता’ से संबंधित प्रश्नों का जबाव दो और जीतो इनाम, ऐसे लें सकते हैं आप भी हिस्सा

    International Gita Festival

    गीता महोत्सव: प्रश्नमाला प्रतियोगिता में देश-विदेश के लाखों लोग लेंगे भाग

    • 1 से 18 नवंबर तक चलेगी आनलाइन प्रतियोगिता
    • आनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र प्रशासन वेबसाइट पर करना होगा लिंक
    • एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला संभालेंगे प्रतियोगिता की कमान
    • प्रतियोगिता के पहले ही दिन 31 हजार से ज्यादा लोगों ने करवाया अपना पंजीकरण

    सच कहूँ/देवीलाल बारना
    कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 (International Gita Festival-2022) की आनलाइन प्रतियोगिता में देश विदेश के लाखों लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। गीता महोत्सव की आनलाइन प्रतियोगिता 1 नवंबर से शुरू हो गई है और यह प्रतियोगिता आगामी 18 नवंबर तक चलेंगी। इस वर्ष आनलाइन प्रतियोगिता में पवित्र ग्रंथ गीता, महाभारत तथा 48 कोस के तीर्थों से संबंधित विषय पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रतियोगिता के आयोजन की कमान एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला को सौंपी गई है। अहम पहलू यह है कि इस प्रतियोगिता के पहले दिन ही 31 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।

    प्रतिदिन 5 प्रश्न पूछे जाएंगे, 18 नवंबर तक कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे

    उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बातचीत करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के नोडल अधिकारी एवं केडीबी सदस्य सचिव आईएएस अधिकारी विजय दहिया के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा 1 नवंबर से आॅनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन शुरू कर दिया है। इस प्रतियोगिता का सफल बनाने व अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी रोजाना के लिए प्रश्न तैयार करेंगी। प्रतिदिन 5 प्रश्न पूछे जाएंगे और 18 नवंबर तक कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    आनलाइन प्रतियोगिता आगामी 18 नवंबर 2022 तक चलेगी। International Gita Festival-2022

    महोत्सव में पिछले साल भी लाखों लोगों ने आनलाईन प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इन लोगों ने वेबसाइट पर लाखों हिट्स किए थे। इस वर्ष भी प्रशासन की तरफ से आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर से शुरू कर दिया गया है और यह आनलाइन प्रतियोगिता आगामी 18 नवंबर 2022 तक चलेगी। इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को इनाम राशि के साथ साथ प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: haryana day 2022 : हरियाणवीं कला व संस्कृति को संजीवनी देने में जुटे रघुवेन्द्र मलिक

    वेबसाइट पर डाला गया है लिंक

    एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 को लेकर गीता प्रश्नमाला का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए 48 कोसकुरुक्षेत्र, इंटरनेशनलगीतामहोत्सव व कुरुक्षेत्र.जीओवी.इन वेबसाइट पर लिंक डाला गया है। इस प्रतियोगिता के पहले दिन ही 31 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया लिया है,

    • जिसमें हरियाणा राज्य के 16699 विद्यार्थी
    • मध्यप्रदेश के 233 विद्यार्थी
    • 3088 अन्य विद्यार्थी
    • हरियाणा के 8065 नागरिक
    • मध्य प्रदेश के 203 नागरिक
    • भारत के अन्य राज्यों से 2277 नागरिक
    • विदेशों से 397 नागरिक शामिल है।
    • इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीयों को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा और विदेशी प्रतिभागियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    International Gita Festival-2022

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here