हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा करनाल शुगर मि...

    करनाल शुगर मिल में लगेगा 120 केएलपीडी एथेनॉल प्लांट: CM Manohar Lal

    CM-Manohar-Lal
    • मिल में गुड़ और शक्कर भी किया जायेगा तैयार
    • यार्ड, शैड, चार दीवारी, सोलर प्लांट, सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, शुगर मिल की आय बढ़ाने पर हो फोकस

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि करनाल शुगर मिल की आय बढ़ाने पर फ़ोकस हो। इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ मिल में जल्द से जल्द गुड और शक्कर बनाने के प्रोजेक्ट को भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा यार्ड, शैड, सोलर प्लांट, चार दीवारी और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने शुगर मिल अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट पर की चर्चा 

    मुख्यमंत्री (CM Manohar Lal) आज मेरठ रोड पर स्थित करनाल शुगर मिल में मिल बोर्ड के निदेशिकों, किसानों व भारतीय किसाना यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने शुगर मिल के अधिकारियों से विकास कार्यों की समीक्षा की और प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की।

    शुगर मिल के साथ 137 गांवों के 2650 किसानों के परिवार जुड़े

    बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी पिराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि शुगर मिल के साथ 137 गांवों के 2650 किसानों के परिवार जुड़े हुए है। इस शुगर मिल में 58 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करने का तथा 10 प्रतिशत गन्ने की रिकवरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिल को एटपार चलाने का प्रयास किया जाना चाहिए। किसी भी शुगर मिल को नुक्सान में नहीं चलाया जा सकता, इसलिए सभी को मिलकर शुगर मिल को एटपार पर चलाने का काम करना चाहिए। सरकार की तरफ से शुगर मिलों में लगातार किसानों, मजदूरों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

    120 केएलपीडी का प्रोजेक्ट लगाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चीनी बनाने से शुगर मिलों के लाभ में ईजाफा नहीं किया जा सकता, इसलिए शुगर मिलो में अतिरिक्त संसाधनों पर ध्यान दिया जा रहा है। इस विषय को ध्यान में रखते हुए किसान शुगर मिल में करोडो रुपए की लागत से 120 केएलपीडी का प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से शुगर मिल को फायदा होगा। इसके साथ ही करनाल शुगर मिल में जल्द ही गुड और शक्कर भी बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को शुगर मिल के अधिकारी जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here