हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश …कभी दे...

    …कभी देखी हैं आदमी से बड़ी लौकी

    Gourd

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आर्गेनिक खेती को लेकर जागरूक कर रहा किसान हरमिंद्र

    कुरुक्षेत्र(सच कहूँ/देवीलाल बारना)। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सरस और शिल्प मेले ने पूर दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इस महोत्सव के दौरान गांव जाजनपुर का एक किसान हरमिंदर अपने खेत में आॅर्गेनिक खेती से उगाई गई 6 फुट की लौकी को लेकर पहुंचा है। यह किसान महोत्सव में पैदल ही घुम-घुमकर आमजन को आॅर्गेनिक खेती को अपनाने का संदेश दे रहा है। किसान हरमिंदर सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि वे अपने खेत में आॅर्गेनिक खेती के माध्यम से शलजम, गौभी, अरबी, हल्दी, आलू की सब्जियों का उत्पादन भी करते है। वह इन सब्जियों को उगाने में किसी भी प्रकार की अग्रेंजी दवाईयों और खाद का प्रयोग नहीं करते है। इस 6 फुट की लौकी के साथ-साथ वह 5 किलो का शलगम और 9 किलो का रतालू भी उगा चुके हंै।

    बना चुके कई रिकॉर्ड, 100 से अधिक अवार्डों से हो चुके सम्मानित

    किसान ने बताया कि आर्गेनिक सब्जियों के माध्यम से वह 1998 से लेकर अब तक अपने ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुके है। अपनी आॅर्गेनिक सब्जियों की खेती के माध्यम से वह अपना नाम इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड लिम्का भी दर्ज करवा चुके है और वह किसान राष्ट्रीय अवार्ड भी जीत चुके है। आॅर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वह सरकार की तरफ से इजरायल की यात्रा भी कर चुके हंै। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उनको 100 से अधिक अवार्डों से नवाजा जा चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here