हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा उठान नहीं होन...

    उठान नहीं होने से धान की ढेरियों से अटी अनाज मंडी

     धान डालने के लिए किसानों को झेलनी पड़ रही परेशानी, मंडी में लग रहा जाम

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। अनाज मंडी इन दिनों धान से अटी हुई है। मंडी में हर तरफ धान की ढेरियां लगी है। धान को साफ करके बोरियों में भी भरा जा रहा है परंतु इसके बावजूद धान का उठान धीमी गति से हो रहा है। धान डालने के लिए जगह नहीं मिलने पर किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मंडी की सड़कों पर ही ट्रैक्टर ट्रालियों को खड़ा किया जा रहा है। जिससे जाम की स्थिति बन रही है। पुलिस कर्मचारियों को जाम खुलवाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अनाज मंडियों में सरकारी धान की खरीद बंद हो चुकी है। अभी निजी एजेंसियों द्वारा ही धान की खरीद की जा रही है। अनाज मंडी में अभी तक 1247252 क्विंटल धान की आवक हुई है। मंडी में अभी तक करीब 25 हजार क्विंटल धान की बोरियां पड़ी हुई है।

    जगह-जगह खड़ी रहती है ट्रैक्टर ट्रॉली

    विभिन्न गांवों से मंडी में आने वाले ट्रैक्टर ट्रालियां शहर को पार करके मंडी में पहुंचती हैं। धान की आवक के सीजन में जाम की स्थिति बनी रहती है। क्योंकि जगह जगह ट्रैक्टर ट्राली खड़ी रहती है। इसके चलते भी मंडी में जाम रहता है। मंडी में यूरिया लेने के लिए भी बड़ी संख्या में किसान आ रहे हैं, उनके वाहन भी दिन भर मंडी में खड़े रहते हैं।
    —————–
    ‘‘मार्केट कमेटी के सचिव विरेंद्र सिंह ने कहा कि अनाज मंडी में धान का उठान कार्य तेजी से करवाया जा रहा है जिसके लिए खरीद एजेंसियों को भी निर्देश दिए हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here