हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home खेल FIFA World Cu...

    FIFA World Cup 2022: हार के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो

    Ronaldo

    नई दिल्ली। पुर्तगाल ने 16 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के साथ मैच की शुरूआत की, हालांकि रोनाल्डो को एक बार फिर शुरूआती एकादश में शामिल नहीं किया गया। मोरक्को ने एक टीम के रूप में काम करते हुए शुरूआती मौके बनाये और पहला हाफ खत्म होने से पहले उन्हें सफलता भी मिली। अतियतल्लाह ने बाईं ओर से नेट की ओर निशाना लगाया। बॉल पुर्तगाल के गोलकीपर डिएगो कोस्टा के हाथ में जा रही थी लेकिन एन-नेसरी ने करीब आठ फुट ऊंची छलांग लगाकर हेडर मारा और मोरक्को को 1-0 की बढ़त दिला दी। एन-नेसरी का यह गोल निर्णायक साबित हुआ क्योंकि पुर्तगाल का कोई खिलाड़ी मोरक्को के रक्षण को नहीं भेद सका। पुर्तगाल ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद 52वें मिनट में रोनाल्डो को स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में पिच पर बुलाया। रोनाल्डो ने मैच के 83वें मिनट में अपनी टीम के लिये एक मौका भी बनाया। फेलिक्स ने रोनाल्डो से पास लेकर गोल पर निशाना लगाया, लेकिन बोनो ने अपनी बाईं ओर छलांग लगाकर गोल नहीं होने दिया। पेपे ने इंजरी टाइम के सातवें मिनट में पुर्तगाल के लिये आखिरी प्रयास किया मगर उनका निशाना चूक गया और पुर्तगाल विश्व कप से बाहर हो गयी। मोरक्को फीफा विश्व कप के इतिहास में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम है। इससे पहले कैमरून (1990), सेनेगल (2002) और घाना (2010) क्वार्टरफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थीं। वहीं मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से मात दी, जैसे ही मैच खत्म हुआ तब रोनाल्डो मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे, आंसू पोंछते हुए रोनाल्डो का मैदान से बाहर जाना पड़ा। हर किसी ने देखा और फैन्स का दिल टूट गया।

    https://twitter.com/FabrizioRomano/status/1601623290459852801?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1601623290459852801%7Ctwgr%5Ee3ce235448f777f110bf4e388909d86a8809425e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Ffifa-world-cup-2022-morocco-beat-portugal-to-enter-semi-finals-cristiano-ronaldo-wept-bitterly-after-defeat-watch-video%2F106586%2F

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here