हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश मध्यप्रदेश मे...

    मध्यप्रदेश में बजा राम-नाम का डंका

    छतरपुर (मध्यप्रदेश)। पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में मध्य प्रदेश के ब्लॉक छतरपुर में नामचर्चा धूमधाम से आयोजित हुई। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए ठंड की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। नामचर्चा को लेकर पंडाल स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास सुरजीत इन्सां ने विनती भजन के साथ करवाई, तदुपरांत कविराजों द्वारा गाए गए ‘जलालआणे आए जलाल जीओ’, साडे ऊपर जो कित्ते उपकार व आए लेके सच दी मशाल सहित अनेक खुशी प्रथाए भजनों एवं कव्वालियों पर साध-संगत खूब झूमी।

    इस अवसर पर साध-संगत को पावन अवतार माह की बधाई देते हुए ब्लॉक भंगीदास ने कहा कि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में साध-संगत जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कपड़ों व राशन आदि का प्रबंध करते रहें। नामचर्चा के दौरान 6 जरूरतमंद परिवारों को कंबल और 10 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इसमें पूरे छतरपुर जिले से साथ संगत ने शिरकत की और मध्यप्रदेश के जिम्मेवार भी उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here