हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ग्रीन बैल्ट म...

    ग्रीन बैल्ट में पार्क बनाने की मांग, कांडा को सौंपा ज्ञापन

    कांडा का संस्थाओं से अनुरोध, पार्कों को गोद लेकर करें सौंदर्यकरण

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा क्लब परिसर में मंडी अरोड़ा परिवार की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि अशोका राइस मिल के सामने ग्रीन बैल्ट में एक भूखंड पार्क विकसित करने के लिए दिया जाए। साथ श्री अमरनाथ सेवा समिति ने भी जगह दिलाने की मांग रखी।

    इस पर कांडा ने आश्वासन दिया कि संबधित विभाग से बातचीत कर पार्क के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाएगी यदि चाहे तो श्री अमरनाथ सेवा समिति उक्त पार्क में शिव प्रतिमा स्थापित कर उसका रखरखाव करे। उन्होंने नगर की धार्मिक और सांमाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से अनुरोध किया वे नगर के पार्कों गोद लेकर उनका सौंदर्यकरण करें इससे शहर की तस्वीर ही बदल जाएगी।

    मंडी अरोड़ा परिवार की ओर से गोबिंद कांडा को विधायक गोपाल कांडा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया जिसके माध्यम से मांग की गई कि ग्रीन बैल्ट का एक खंड जो अशोका राइस मिल के सामने है उसका रखरखाव व अधिग्रहण मंडी अरोड़ा परिवार को दिया जाए। गोबिंद कांडा ने जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here