हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पौत्री के हाथ...

    पौत्री के हाथों से करवाया पौधारोपण

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। महिला सशक्तिकरण के दिवस पर बुधवार को श्री अग्रवाल महिला मंडल ट्रस्ट (रजि.) एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्षा सीमा बंसल ने स्थानीय दादरी गेट स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपनी पौत्री परी के हाथों से पौधारोपण करवाया। इस मौके पर सीमा बंसल ने कहा कि नारी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

    यह भी पढ़ें:– भिवानी पुलिस ने मुख्य बाजारों से हटाया अतिक्रमण

    स्त्री मातृत्व की देवी के साथ ही पुरूष की पूरक भी होती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं घरों की चारदीवारों से निकलकर ना सिर्फ महत्वपूर्ण सामाजिक निर्णय ले रही है, बल्कि अपने परिवार की आजीविका भी कमा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। इस अवसर पर दादरी गेट हाऊसिंग बोर्ड के प्रधान बलदेव ग्रोवर, पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार, समाजसेवी रमेश सैनी, कमलेश अग्रवाल, निर्मला जैन, कांता सोनी, पिंकी चौहान, सीमा ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजू रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here