हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कोहरे के कारण...

    कोहरे के कारण तीन वाहनों में भिड़ंत, कोई हताहत नहीं, तीनों वाहनों का भारी नुकसान

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। श्रीगंगानगर-पदमपुर मार्ग पर चूनावढ के पास रिणवा पेट्रोल पंप के सामने आज सुबह लगभग 8 बजे राजस्थान रोडवेज कि बस और एक प्राइवेट बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसी दौरान एक कार भी प्राइवेट बस में पीछे से टकरा गई।कोहरे के कारण हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर चूनावढ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने साइड में करवा कर यातायात को बहाल किया। कई दिनों बाद आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और गहरा कोहरा छा गया। कोहरे के कारण ही इन वाहनों में भिड़ंत हो गई।

    यह भी पढ़ें:– अबोहर में रात्रि 12 बजे डीजे बंद करवाने वाले परिवार पर हमला

    जानकारी के मुताबिक रोडवेज की बस नई मंडी घड़साना से श्रीगंगानगर आ रही थी जबकि प्राइवेट बस श्रीगंगानगर से पदमपुर की ओर जा रही थी। रिणवा पेट्रोल पंप के पास दोनों बसें आमने सामने से टकरा गईं। तभी प्राइवेट बस के पीछे आ रही कार की भी भिड़ंत हो गई।दोनों बसों में जहां कई सवारियां थीं,वही कार में अकेला चालक ही था।

    मौके पर पहुंचे एएसआई सोमदास ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर रोडवेज बस का चालक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि चालक के चोटे आई हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई। इस हादसे में तीनों वाहनों को ही भारी क्षति पहुंची है।इस दुर्घटना को लेकर देर शाम तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here