हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश 9 साल में भार...

    9 साल में भारत में प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी

    India-Pakistan
    India-Pakistan: भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में भारतीय नागरिकों के लिए अर्जेंट एडवाइजरी जारी की

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले नौ वर्षो में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर एक लाख 72 हजार रुपये हो गई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत ाष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। वित्तीय वर्ष 2014-15 (अप्रैल 2014-मार्च 2015) के दौरान देश में प्रति व्यक्ति आय 86,647 रुपये थी।

    एनएसओ ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय में मामूली रूप से (मौजूदा कीमतों पर) लगभग 99 प्रतिशत की वृद्धि हुई है साथ ही कहा कि असमान आय वितरण एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसमें यह भी कहा गया है कि वास्तविक रूप में (स्थिर मूल्य), देश में प्रति व्यक्ति आय 2014-15 में 72,805 भारतीय रुपये (लगभग 891 डॉलर) से लगभग 35 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 98,118 भारतीय रुपये (लगभग 1,201 डॉलर) हो गई ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here