हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश पावन एमएसजी भ...

    पावन एमएसजी भंडारा कल

    Saint Dr. MSG

    शाह सतनाम जी धाम में मनाएगी साध-संगत भंडारा

    • साध-संगत की सुविधा के लिए तैयारियों में जुटे विभिन्न समितियों के सेवादार

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत कल 25 मार्च, दिन शनिवार को ‘एमएसजी’ भंडारा मना रही है। पावन भंडारे को लेकर साध-संगत में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इस शुभ अवसर पर शाह सतनाम जी धाम, सरसा में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक विशाल नामचर्चा का आयोजन किया जाएगा। पावन भंडारे को लेकर विभिन्न समितियों के सेवादार तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

    यह भी पढ़ें:– साध-संगत जी शाह सतनाम जी धाम से एमएसजी भंडारे को लेकर आई बड़ी खबर

    पावन भंडारे पर साध-संगत बड़ी-बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के रिकॉर्डिड अनमोल वचनों को श्रवण करेगी। गौरतलब है कि 25 मार्च 1973 को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने नाम (गुरुमंत्र) की अनमोल दात बख्शी थी। डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत इसी खुशी में एक पर्व के रूप में पूरे ‘मार्च’ महीने को ‘पावन एमएसजी माह’ के रूप में मानवता भलाई के 156 कार्य करके मना रही है।

    जन कल्याण परमार्थी शिविर 25 को

    • शाह सतनाम जी स्पेशिलिटी अस्पताल में होगा आयोजित

    सरसा। एमएसजी भंडारे के उपलक्ष्य के शुभ अवसर पर शाह सतनाम जी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में जनकल्याण परमार्थी शिविर 25 मार्च दिन शनिवार सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार सभी प्रकार की ओपीडी पर्ची (एलोपैथी/ आयुर्वेदा) नि:शुल्क रहेगी। जनकल्याण परमार्थी शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क जांच की जाएगी। कैंप के दौरान शाह सतनाम जी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ सदस्य अपनी सेवाएं देंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here