हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी धूमधाम से मना...

    धूमधाम से मनाया गया पीएनबी का स्थापना दिवस

    PNB-foundation-day

    मोरना : नानाजी देशमुख पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक 129 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बैक के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैंक सेवाओं को प्रभावी व सरल बनाने पर बल दिया। समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजकुमार अग्रवाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    जिसके बाद उप-मण्डल प्रमुख राजीव रंजन, अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक पाल, आल इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन पीएनबी के सचिव गौरव किशोर व संस्थान के निदेशक संजय कुमार ने संस्थान परिसर में पौधारोपण किया गया तत्पश्चात समारोह में वक्ताओं ने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं डिजिटल बैकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में संकाय सदस्य वरूण सिंह, अमित कुमार शर्मा, कार्यालय सहायक प्रीति चौधरी, अरूण कुमार, सौरव, पूनम आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here