हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गर्भवती महिला...

    गर्भवती महिला को ससुरालियों ने पीटा

    Abohar News
    गर्भवती महिला उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती।

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) स्थानीय निवासी और गुरुहरसहाय में विवाहित एक महिला को उसके ससुरालियों ने घरेलू विवाद के चलते बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता ने अपने पति पर किसी अन्य महिला से अनैतिक संबंधों के आरोप लगाए हैं।

    यह भी पढ़ें:– कुरुक्षेत्र: रंजिशन भाजपा कार्यकर्ता को मिली धमकी, पूर्व मंत्री के तीन पुत्रों पर केस दर्ज

    उपचाराधीन गांव पटी सदीक निवासी अमनदीप कौर पुत्री बलदेव आयु करीब 22 साल ने बताया कि उसकी शादी करीब 3 साल पहले गुरुहरसहाय निवासी प्रिंस कुमार से हुई थी शादी के बाद उसके घर एक बेटे ने जन्म लिया। अब वह पिछले कुछ माह से गर्भवती है। अमनदीप ने आरोप लगाया कि उसके पति के एक अन्य महिला संग अनैतिक संबंध है और उसके परिवार वाले भी उक्त महिला को बसाना चाहते हैं। इसी के चलते गत रात्रि उसके पति, ननद और सास ने उससे बुरी तरह से मारपीट की। जिसकी सूचना उसने अपने परिजनों को दी जिस पर उसकी मां वीरपाल और भाई कुलदीप ने उसे यहां लाकर सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here