हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Manohar Lal Khattar: गंभीर बीमारी की मार झेल रहे मरीजों के लिए बड़ी घोषणा, हर महीने मिलेंगे पैसे

    Manohar Lal Khattar
    • सीएम मनोहर लाल ने किया एलान
    • मरीजों को 2750 प्रति माह दी जाएगी पेंशन
    • 232 करोड़ से 17 जिलों को दी स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

    यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपत राय)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने वीरवार को यमुनानगर में 275 बिस्तरों वाले मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल सहित 17 जिलों में 46 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन संस्थानों पर लगभग 232 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पोम्प रोग, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (डीएमडी) व स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) इत्यादि 55 दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित मरीजों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इन मरीजों को 2750 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। अभी तक सरकार की ओर से थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, कैंसर स्टेज-3 एवं 4 के मरीजों को पेंशन प्रदान की जाती है। आज से 55 दुर्लभ बीमारियों को भी इस सूची में जोड़ दिया गया है और इस आर्थिक सहायता हेतु सरकार ने 25 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।

    Manohar Lal Khattar ने कहा कि प्रदेश में थैलेसीमिया व हीमोफीलिया बीमारी से ग्रसित 3 हजार मरीज, कैंसर स्टेज-3 एवं 4 के 4 हजार मरीज और 55 दुर्लभ बीमारियों के लगभग 1 हजार मरीज हैं, जिन्हें सरकार की ओर से पेंशन स्वरूप आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 55 दुर्लभ बीमारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर चिन्हित करवा दी हैं, इन बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति वेबसाइट पर अपने मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ रजिस्ट्रेशन करें। यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल और विधायक घनश्याम अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। अन्य जिलों में आयोजित उद्घाटन समारोहों में बतौर मुख्य अतिथि मंत्रीगण और विधायक वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर में मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल पर लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में आज का यह कदम निश्चित तौर पर अहम् है। भिवानी, करनाल, फतेहाबाद, रोहतक, कैथल, फरीदाबाद, पलवल, सरसा, पंचकूला, नूहं, चरखी दादरी, जींद, यमुनानगर, हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और कुरुक्षेत्र में 46 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन किया गया है। इनमें 1 जिला सिविल अस्पताल, 2 उप मंडल सिविल अस्पताल, 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 1 शहरी स्वास्थ्य केंद्र, 1 मातृ एवं शिशु अस्पताल, 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 15 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र और 15 उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

    सीबीएसई बोर्ड का बड़ा फैसला, बोर्ड ने किए ये बड़े बदलाव

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here