हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब राहुल गांधी क...

    राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, बांटे लड्डू

    Abohar News
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

    सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से साबित हुआ न्याय जिंदा है, ये सत्य की जीत : भादू

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर जिला फाजिल्का में पंजाब प्रदेश कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के दिशा-निर्देशों जिला उपाध्यक्ष दविंदर सिंह घुबाया व बल्लुआना हल्का इंचार्ज बीबी राजिंदर कौर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। Abohar News

    गाँव वरियाम खेड़ा में जिला फाजिल्का कॉंग्रेस कमेटी के उपप्रधान व सरपँच सुधीर भादू ने अपने निवास पर ख़ुशी सांझी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ सही फैसला सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया है। देश की न्यायपालिका में एक बार फिर से जनता का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी को फंसाकर उसकी सांसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। यह लोकतंत्र के बिल्कुल विरुद्ध था। अब जनता बदलाव चाहती है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ओम प्रकाश, मनीष भादू, नरिंदर भादू, प्रेम, सुभाष, सुरिंदर सोनू कंबोज आदि गणमान्य जन व आमजन भारी संख्या में मौजूद थे। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– पीपीएस अधिकारी अतुल सोनी ने संभाला कार्यकारी डीएसपी का पदभार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here