हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Dengue: डेंगू...

    Dengue: डेंगू का कहर जारी, मरीजों की संख्या 10 हजार से पार

    Mohali News
    मोहाली के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी।

    मोहाली (सच कहूँ/एम.के. शायना)। पंजाब में डेंगू (Dengue) का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या अब तक 10092 तक पहुंच गई है, जबकि पिछले साल मरीजों की संख्या 11 हजार के करीब थी। इन आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि राज्य के सभी अस्पतालों में मरीजों की जांच और इलाज मुफ्त किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों की घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं पंजाब स्वास्थ्य विभाग के डायरैक्टर आदर्शपाल कौर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो महसूस करता है कि वह डेंगू (Dengue) संक्रमित हो सकता है तो वह नजदीकी सरकारी अस्पताल से संपर्क करे।

    उन्होंने बताया कि राज्य के 23 जिलों में डेंगू के केस रोजाना आ रहे हैं। कई जिले ऐसे हैं, जहां मरीजों की संख्या अब तक 500 को पार कर चुकी है। मोहाली, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पटियाला में केस बहुुत ही तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार ने नगर निगमों, नगर काऊंसलरों व पंचायतोंं को अपने क्षेत्रों में जागरूकता मुहिम चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डेंगू के लार्वे की जांच के लिए भी चैकिंग मुहिम चलाई जा रही है और अब तक 10 हजार से अधिक केस प्राप्त हो चुके हैं। वहीं बीती शाम डेंगू के 138 और चिकनगुनिया के 14 मामले सामने आए हैं। Mohali News

    यह हैं डेंगू के लक्षण | Dengue

    तेज सिरदर्द व तेज बुखार, मासपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उलटियां व हालत बिगड़ने पर नाक, मुंह और मसूड़ों में खून आना। अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें तो पहल के आधार पर सरकारी अस्पताल से संपर्क किया जा सकता है। सरकारी अस्पतालो में डेंगू का टैस्ट और इलाज मुफ्त किया जाता है।

    डेंगू से बचने के उपाय

    घरोंं के नजदीक पानी न जमा होने दिया जाए, पानी के बर्तनों व टंकियों को अच्छी तरह ढक कर रखा जाए। कूलरों व टंकियों को सप्ताह में एक बार जरूर सुखाया जाए। यह मच्छर जो दिन के समय डेंगू फैलाता है। इससे बचने के लिए शरीर को पूरी तरह ढ़कने वाले कपड़े पहनने चाहिए।

    डेंगू के मामले व मौतें | Dengue

    साल         मामले        मौतें
    2016      10439      15
    2017      15398      18
    2018      14980      09
    2019      10170      14
    2020        8345      22
    2021      28389      55
    2022      11030      41

    यह भी पढ़ें:– Chitkara University: चितकारा यूनिवर्सिटी में इंडोर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट ‘स्मैश-2’ का किया आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here