हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सभी अस्पतालों...

    सभी अस्पतालों में QR Code आधारित सफाई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू!

    Sri Ganganagar News
    सभी अस्पतालों में QR Code आधारित सफाई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू!

    QR Code Based Cleaning System: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध अस्पतालों में एक अप्रैल से क्यूआर कोड आधारित सफाई व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निदेर्शों पर इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। Sri Ganganagar News

    एसीएस श्रीमती सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई की दृष्टि से आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर ने क्यूआर कोड आधारित सफाई व्यवस्था शुरू करने का नवाचार किया था। उसके बाद प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पताल एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में इस नवाचार को अपनाने के निर्देश दिए गए थे। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों के लिए अब यह व्यवस्था एक अप्रैल 2024 से अनिवार्य की जा रही है।

    पांच अप्रैल तक पालना रिपोर्ट से कराना होगा अवगत | Sri Ganganagar News

    चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि यह व्यवस्था लागू करने के लिए मेडिकल कॉलेज जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, बाड़मेर, डूंगरपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, सीकर, पाली, चूरू, झालावाड़ एवं आरयूएचएस जयपुर के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इन सभी मेडिकल कॉलेजों को यह व्यवस्था लागू कर 5 अप्रैल तक पालना रिपोर्ट से अवगत कराना होगा।

    हर अस्पताल में नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा

    खान ने बताया कि क्यूआर कोड आधारित सफाई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी सम्बद्ध अस्पतालों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। वे क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त सफाई संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय स्तर पर एक तकनीकी अधिकारी या आईटी कार्मिक को भी नामित किया जाएगा, जो इस व्यवस्था में आने वाली समस्याओं का समाधान करेंगे एवं प्राप्त शिकायतों का संकलन करेंगे। Sri Ganganagar News

    Rajasthan Weather: राजस्थान के ये जिले रहें सतर्क! आंधी-बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here