हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लाखों रुपए से...

    लाखों रुपए से बना सामुदायिक केंद्र हुआ अनदेखी का शिकार

    Narwana News
    Narwana News: नरवाना। एलआईसी रोड पर बना सामुदायिक केंद्र

    बिजली का मीटर जला, सामान चोरी व सीलन के चलते दीवारें हुई जर्जर

    • आचार संहिता हटने के बाद दिया जाएगा टेंडर: पार्षद | Narwana News

    नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। Narwana News: शहरवासियों की सुविधा के लिए नरवाना शहर में लाखों रुपए की लागत से बनाए गए सामुदायिक केंद्र नगर परिषद की अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार हो गया है। सामुदायिक केंद्र का रख-रखाव न होने के कारण हालत बहुत ही दयनीय हो चुकी है। शहर के सामुदायिक केंद्र में गंदगी की भरमार है। सामुदायिक केंद्र में लगे एल्युमिनियम के दरवाजे के शीशे तक टूट चुके हैं। शौचालयों में गंदगी की भरमार है, न ही पानी की कोई व्यवस्था है। सामुदायिक केंद्र में लगा बिजली का मीटर तक जला हुआ है। Narwana News

    सुविधाओं के नाम पर सामुदायिक केंद्र में कुछ नहीं बचा है। शहरवासियों ने इसकी कई बार शिकायत भी दी है लेकिन प्रशासन ने इस बारे कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सामुदायिक केंद्र की इस बदहाली के चलते इसमें से कुछ बिजली का सामान तक भी गायब हो चुका है। दीवारें सीलन के कारण जर्जर हो रही है। ऐसे में शहरवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बदहाली का शिकार हो रहे सामुदायिक केंद्र के सस्ते दामों पर उपलब्ध होने के बावजूद भी शहरवासी इस ओर मुंह नहीं कर रहे हैं।

    शहरवासियों को नहीं मिल रहा लाभ | Narwana News

    आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों के लिए नगर परिषद द्वारा शहर में सामुदायिक केंद्र बनाया गया है, ताकि वह अपने विवाह- शादी के कार्यक्रम आसानी से कर सकें। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण सामुदायिक केंद्र में बने कमरे, शौचालय, बिजली पानी की व्यस्था सुचारू रूप से सही नहीं है। इस कारण शहरवासी इसका फायदा नहीं उठा पा रहे है।
                                                                                                            सतपाल सैन, शहरवासी

    सामुदायिक केंद्र में व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर परिषद में शिकायत दी गई है। इसके बाद नगर परिषद द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आचार संहिता हटने के बाद सामुदायिक केंद्र के रखरखाव के लिए टेंडर लगवा दिया जाएगा। सामुदायिक केंद्र को लेकर शहरवासियों को हो रही असुविधा को जल्द दुरुस्त करवा दिया जायेगा।
                                                                                                               बलजीत सिंह ,पार्षद

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: कार में जिंदा जला पानीपत का कारोबार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here