हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पट्टी जाटान क...

    पट्टी जाटान की राजस्व सम्पदा में 5 एकड़ पर अवैध कालोनी को किया ध्वस्त

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News : पट्टी जाटान की राजस्व सम्पदा में 5 एकड़ पर अवैध कालोनी को किया ध्वस्त

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: जिला नगर योजनाकार अधिकारी(डीटीपी) नरेश कुमार ने बताया कि जिला में विकसित हो रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण को उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार के निर्देशन में शुरूआत में ही ध्वस्त करने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सोनीपत पट्टी जाटान की राजस्व सम्पदा में 05 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान 37 डीपीसी तथा 03 चारदीवारी को गिराया गया। Kharkhoda News

    जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने आमजनता से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में भूमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट ना खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद ना होने दें क्योंकि अवैध कालोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती। इसके अलावा प्लॉट लेने से पहले यह जरूर जांच ले कि कॉलोनी निर्माण करने के लिए सरकार द्वारा अनुमति ली गई है या नहीं। Kharkhoda News

    जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने बताया कि जिला में किसी भी अवैध कालोनी का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। विभाग द्वारा जिला के सभी क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अवैध कालोनी विकसित करता है तो उसके खिलाफ शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कॉम्पलैक्स के प्रथम तल स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Share Market: टीसीएस की उड़ान से शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here