हमसे जुड़े

Follow us

36 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश Haryana Gover...

    Haryana Government Schemes: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम सैनी का बड़ा दांव, हरियाणा में 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों की सरकारी नौकरी पक्की! जानें

    Haryana Government Schemes
    Haryana Government Schemes: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम सैनी का बड़ा दांव, हरियाणा में 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों की सरकारी नौकरी पक्की! जानें

    Haryana Government Schemes: पेहवा (जसविंद्र सिंह)। हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में अनुबंधित कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक की जॉब गारंटी के लिए लाए गए अध्यादेश पर राज्यपाल ने मुहर लगा दी है। हरियाणा में अनुबंधित कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक की जॉब गारंटी के लिए लाए गए अध्यादेश पर राज्यपाल ने बुधवार की रात मुहर लगा दी है। इसे अब हरियाणा संविदा कर्मचारियों (सेवा सुरक्षा) अध्यादेश, 2024 के नाम से जाना जाएगा। इस नए अध्यादेश के अनुसार किसी भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या किसी अन्य व्यक्ति या प्राधिकरण के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। पात्र अनुबंधित कर्मचारी रिटायरमेंट की उम्र तक काम करेंगे। गेस्ट टीचर को भी इनकी तरह सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस अध्यादेश का 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें:– Haryana: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम सैनी ने दिया बड़ा तोहफा, मिलेंगे इतने हजार रुपये, सीएम ने की घो…

    जानें, किनको मिलेगा लाभ | Haryana Government Schemes

    यह अध्यादेश हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्ड, निगमों में अनुबंध पर नियुक्त कर्मचारियों पर लागू होगा। उसकी आय मासिक 50 हजार रुपये तक होनी चाहिए। कर्मचारी को हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा संविदा नीति-2022 के तहत तैनात किया गया होना चाहिए। कम से कम 5 वर्ष की सर्विस होनी चाहिए। सेवा की अवधि में किसी भी स्वीकृत छुट्टी की अवधि शामिल रहेगी।

    हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर मचा सियासी बवाल काँग्रेस का रचा हुआ खेल है : विज

    हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर मचे सियासी घमासान के बीच आरोप लगाया कि यह कांग्रेस का रचा हुआ खेल है और कांग्रेस कुछ विदेशियों के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहती है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अदानी समूह और सेबी को लेकर खुलासे किये गये हैं। विज ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी पाकिस्तान की भाषा बोलती है कभी चीन की भाषा बोलती है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जा रहा है, कांग्रेस ने इस देश का विभाजन करवाया धर्म के आधार पर करवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिन्दू और मुस्लमान के आधार पर काँग्रेस ने देश का विभाजन करवाया, लगभग दस लाख लोगों का कत्ल करवाया और मांग की कि इनके ऊपर दस लाख लोगो के कत्ल का पब्लिक मुकदमा चलना चाहिये। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इस बयान पर कि कांग्रेस की सरकार आने पर इंस्पेक्टर राज खत्म किया जायेगा, श्री विज ने कहा कि जब 10 साल राज रहा, तब हुड्‌डा साहब ने क्यों नहीं खत्म किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here