हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home सरसा Road Accident...

    Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    Road Accident: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। रानियां थाना क्षेत्र के गांव गोबिंदपुरा के समीप तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस को दिए बयानों में गांव गोबिंदपुरा निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि बीती 14 अगस्त की शाम को उसके भाई कृष्ण का बेटा बॉबी व चचेरा भाई प्रिंस बाइक पर रानियां से गोबिंदपुरा घर आ रहे थे। Sirsa News

    उपचार के दौरान बॉबी की मौत हो गई | Sirsa News

    गोबिंदपुरा के समीप अचानक बाइक के आगे पहले तो आवारा पशु आ गए, जिससे वे किसी तरह बच गए। कुछ दूरी पर चलने के बाद साइड से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी सवार ने उनके बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने दोनों को सरसा अस्पताल में पहुंचाया, जहां से बॉबी की हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

    अग्रोहा में उपचार के दौरान बॉबी की 19 अगस्त की शाम को मौत हो गई, जबकि प्रिंस अभी बेहोश है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने सुबह मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। Sirsa News

    Badlapur Sexual Abuse : नर्सरी की मासूमों के साथ हैवानियत, ट्रेनें रोकी, पुलिस पर पथराव!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here