हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फ्री आंखों के...

    फ्री आंखों के कैम्प मे 162 मरीजों की जांच

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: फ्री आंखों के कैम्प मे 162 मरीजों की जांच

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Free Eye Checkup Camp: दिल्ली मार्ग पर स्थित जय नारायण धर्मशाला में ठाकुर जी की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब व महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति सोनीपत के सौजन्य से वीरवार को निःशुल्क नेत्र जाँच व ऑपरेशन कैम्प निःशुल्क न्यूरो थैरेपी, फिजियो थैरेपी शिविर का आयोजन किया गया। संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि कैंप में 162 मरीजों की फ्री आंखों की जांच की गई। जिसमें अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा 15 मरीजों को दिल्ली वेणु आई हॉस्पिटल में मुफ्त ऑपरेशन करवाया जाएगा। 15 मरीज आज शेख सराय दिल्ली के अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा। कैंप में मोतियाबिंद की जांच, आंखों की सामान्य बीमारियों की जांच व मुफ्त दवाई का प्रबंध आयोजन समिति के द्वारा किया गया। नीरज गुप्ता ने बताया कि हर महीने के पहले वीरवार को शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत के हिसाब से सहायता की जाती है। Kharkhoda News

    मोतियाबिंद के मरीजों को शेख सराय दिल्ली स्थित वेणु आई हॉस्पिटल तक लाने ले जाने रहने खाने की सुविधा समिति के द्वारा निःशुल्क दी जाती है। इस अवसर पर राजू कोच द्वारा मुफ्त न्यूरो थैरेपी कैम्प लगाया गया। 50 लोगों की फिजियो थेरेपी आधुनिक मशीनों द्वारा की गई। इस मौके पर टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरी प्रकाश गर्ग,पवन सिगंला, अमित सिगंला, पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता, पुष्पेश गर्ग, हंसराज अरोड़ा, आयुष गुप्ता, राजीव जुनेजा, प्रदीप सिंगला, योगेन्द्र सिंहमार, डॉ गगन कंसल, डॉ आंकाक्षा द्विवेदी, डॉ विनोद गुप्ता, डॉ रोहन बरेजा,अमीचन्द फौजी, धर्मेंद्र हलवाई, राजपाल कौशिक आदि व्यक्ति मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Jammu & Kashmir Elections: कश्मीर विधानसभा के चुनावी रण में उतरी कश्मीरी राजनेताओं की नई पीढ़ी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here