हमसे जुड़े

Follow us

38.2 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home सरसा अमरजीतपुरा के...

    अमरजीतपुरा के अनिल इन्सां ने दूसरों को जिन्दगी देने के लिए ऐसे मनाई दिवाली!

    Sirsa News

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। दिवाली के शुभ अवसर पर दुनिया आतिशबाजी आदि चलाकर, मिठाइयों का आदान प्रदान करके अपनी दिवाली की खुशियां मनाते हैं लेकिन डेरा सच्चा सौदा सिरसा के ब्लॉक अमरजीतपुरा (Amarjeet Pura) के सेवादार ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए दिवाली के शुभ अवसर खूनदान करके अपनी खुशी का इजहार किया। Sirsa News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक अमरजीतपुरा के अनिल इन्सां सुपुत्र चुन्नीलाल इन्सां ने अपने गुरू पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा, ‘‘खुशी के हर मौके पर इंसानियत की भलाई का कार्य करना चाहिए’’ के अनुसार दिवाली के शुभ अवसर पर रक्तदान करके अपनी दीवाली मनाई है। अनिल इन्सां ने बताया कि वे अपनी हर खुशी के मौके पर नियमित रक्तदान करते रहते हैं। इस दिवाली के अवसर पर उन्होंने छठी बार रक्तदान किया है। Sirsa News

    Gold-Silver Price Today: आज फिर सोना हुआ महंगा-चांदी सस्ती! देखें अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here