हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सुरक्षित भारत...

    सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच व परिश्रम: योगी

    Lucknow News
    Lucknow News: सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल, नुकसान का मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

    लखनऊ (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत और सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की सोच, प्रयास व परिश्रम है। भारत रत्न वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के बाद योगी ने कहा कि सरदार पटेल वर्तमान भारत के शिल्पी थे। उनका पूरा जीवन राष्ट्र व भारत माँ के चरणों में समर्पित था। 1946 में देश के संविधान सभा का गठन हुआ। उसके प्रमुख सदस्य और स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल ने न केवल देश के एकीकरण के वर्तमान अभियान को नई ऊँचाइयां प्रदान कीं, बल्कि 563 से अधिक रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया। Lucknow News

    आज जो भारत देख रहे हैं, यह सरदार पटेल की सूझबूझ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा देने के लिए तत्कालीन नेतृत्व के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। गुजरात के आणंद के पास छोटे गांव में सामान्य किसान परिवार में उनका जन्म हुआ। प्रारंभिक शिक्षा भी माँ के सानिध्य में घर पर संपन्न हुई। इंग्लैंड से लॉ की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे भारत आए। सरदार पटेल का देहावसान 15 दिसंबर 1950 को हो गया। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छूता। Lucknow News

    उनकी संकल्पनाओं को मूर्त रूप देने के लिए जो अभियान चल रहा है, वह एक भारत-श्रेष्ठ भारत की पीएम मोदी की परिकल्पना को साकार करेगा। योगी ने कहा कि सरदार पटेल ने चंपारण आंदोलन, नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन समेत आजादी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण आंदोलनों में भाग लिया। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें जेल की यातना भी झेलनी पड़ी थी। सरदार पटेल ने अन्नदाता किसानों की समृद्धि व उत्थान के लिए जनजागरण के अनेक अभियान भी चलाए। गुजरात में सहकारिता के मजबूत आंदोलन की पृष्ठभूमि में भी सरदार पटेल का विजन है। उन्होंने हर अन्नदाता किसान को समृद्धि की नई ऊंचाई तक पहुंचाया। Lucknow News

    यह भी पढ़ें:– Railway Police: रेलवे पुलिस ने गुम हुआ बच्चा माता-पिता के सुपुर्द किया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here