हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल Welfare Works...

    Welfare Works: मानवता भलाई कार्यो के नाम रहा कैथल जिले का बिता वर्ष

    Kaithal News
    Kaithal News: मानवता भलाई कार्यो के नाम रहा कैथल जिले का बिता वर्ष

    63 हजार पौधारोपण, सात शरीर दान, 13 नेत्रदान, 3 आशीर्वाद मुहीम के तहत शादी सहित अनके मानवता भलाई कार्य किये साध संगत ने

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Welfare Works: ‘सेवा हमारा कर्म है-सेवा हमारा धर्म है’ पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से इन पंक्तियों को सार्थक करते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध संगत 167 मानवता मलाई कार्यों में तन-मन-धन से जुटी हुई है। अपने घर में शादी का कार्यक्रम हो, जन्मदिवस हो, सालगिरह हो या फिर कोई अन्य अवसर। साध संगत सभी अवसरों को मानवता मलाई कायों के साथ मनाती है। Kaithal News

    कैथल जिले के ब्लाक (कलायत, कैथल, ढांड, पूंडरी, राजौंद, सीवन, गग्गडपुर, गुहला, हरिगढ़ किंगन, चीका) की साध संगत ने पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर चलते हुए वर्ष 2024 में जरूरतमंदों को राशन, गर्म वस्त्र एवं गर्म कंबल, बीमारों का इलाज, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान, पौधारोपण, गरीब परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग, शरीर दान, नेत्रदान सहित अनेक मानवता भलाई कार्यों को बढ़-चढ़कर गति दी। बता दें कि मानवता भलाई कार्य के अलावा लोगों के नशे एवं बुराइयां छुड़वाकर उन्हें राम-नाम से जोड़ने में कैथल जिले की साध संगत अग्रणी रही है।

    अमर सेवा मुहिम के तहत हुए सात शरीरदान | Kaithal News

    डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जीते जी तो मानव सेवा में अतग्रणी रहते ही हैं बल्कि मरणोपरांत भी शरीरदान जैसा महान कार्य कर समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रहे हैं। इस कार्य के लिए साध संगत बाकायदा जीते जी प्रतिज्ञा पत्र भरकर प्रण लेती है। कैथल जिले में वर्ष 2024 में कुल सात शरीरदान हुए हैं। इनमें 2 जनवरी को जोन 3 देवीगढ़ से माता चन्द्रपति इंन्सा, ब्लाक सीवन से 5 जनवरी को सोनू, 7 मई को ब्लाक कैथल के जोन 6 मायापुरी कॉलोनी निवासी किताब इंन्सा,

    6 जून को ब्लाक गुहला चीका के रामनगर भुना निवासी सरू राम इंन्सा, 18 जुलाई को जोन 9 सैनीपुरा कॉलोनी निवासी गोदा राम इंन्सा, 16 अक्टूबर को जोन 10 महादेव कॉलोनी निवासी रमा इंन्सा और 4 दिसम्बर को शोरा कोठी निवासी माता नीलम इंन्सा को शरीरदानी बनने का गौरव हासिल हुआ।

    Kaithal News

    फूड बैंक बना जरूरतमंदों का सहारा

    साध-संगत सप्ताह में एक दिन व्रत रखकर उस दिन का अनाज फूड बैंक में जमा करती है। फूड बैंक से जरूरतमंद लोगों को राशन दिया जाता है। कैथल जिले के सभी ब्लाको की साध- संगत ने जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक करीब एक वर्ष में करीब 350 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक में आयोजित नामचर्चाओं में राशन दिया जाता है तो वहीं कुछ ऐसे बीमार एवं अति जरूरत लोग हैं जिनको साध संगत हर माह उनके घर पर ही राशन मुहैया करवाती है | Kaithal News

    क्लॉथ बैंक से बांटे वस्त्र

    डेरा सच्चा सौदा की मुहीम क्लॉथ बैंक के जरिये जरूरतमंद लोगो को वस्त्र बांटे गये। कैथल जिले के सभी ब्लाको ने इस मुहीम के तहत पूरे वर्ष में सर्दी में ठिठुरते और भट्ठों पर काम करने वाले करीब 350 परिवारों को गर्म और मौसम के अनुसार वस्त्र भी वितरित किये। साध संगत द्वारा सर्दियों में स्वेटर, कम्बल, जुराबे, जूते इन् जरूरतमंद परिवारों को दिए गये।

    आशीर्वाद मुहीम के तहत तीन शादी | Kaithal News

    पूज्य गुरु जी द्वारा शुरू की गई आशीर्वाद मुहिम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहायक बन रही है। आशीर्वाद मुहिम के तहत जिले के तीन ब्लाक में साध संगत ने 3 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सामान देने सहित अन्य आर्थिक मदद कर चुकी है। इसी के तहत साध संगत द्वारा ब्लाक ढांड , ब्लाक पूंडरी और ब्लाक राजौंद में 3 परिवारों की बेटियों की शादी में सामान दिया गया।

    पोधारोपण

    पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के जन्म दिवस व अन्य हर गमी ख़ुशी के मौके पर ससाध संगत पौधारोपण करती है। कैथल जिले के हर ब्लाक में साध सगत ने बड़ी संख्या पौधा रोपण करते हुए पर्यावरण की सौगात दी। पौधारोपण मुहीम के तहत जिले में कुल 63 हजार 700 पौधे रोपित किये गये है। इनमे सबसे ज्यादा पौधे कैथल ब्लाक की साध संगत ने लगाये है।

    ब्लाक पौधारोपण | Kaithal News

    • चीका 3000
    • ढांड 9000
    • गग्गडपुर 2500
    • गुहला 1000
    • हरिगढ़ 2500
    • कैथल 15000
    • कलायत 10000
    • पूंडरी 10000
    • राजौंद 6000
    • सीवन 4700

    नेत्रदान मुहीम

    डेरा प्रेमियों की आँखे मरने के बाद भी इंसानियत की भलाई के काम आती है। डेरा प्रेमी मरणोप्रांत नेत्रदान कर दो अँधेरी जिन्दगी में उजाला भर जाती है। कैथल जिले की साध संगत ने बीते वर्ष 13 आँखे दान की जिनमे से कैथल ब्लाक में 11, सीवन में एक, कलायत में एक जोड़ी आँखे दान हुई।

    ट्रयू ब्लड पंप ने किया 701 यूनिट रक्तदान

    डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी चलते- फिरते ब्लड पंप के नाम से जाने जाते हैं। जहाँ भी किसी भी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता पड़ती है डेरा प्रेमी एक पल में उसके पास मदद करने पहुँच जाते है। ट्रयू ब्लड पंप के तहत बीते वर्ष में जिले की साध संगत करीब 701 यूनिट रक्तदान किया। साध संगत आपातकालीन स्थिति के अलावा अपने जन्मदिन, सालगिरह सहित अन्य अवसरों पर भी रक्तदान करके इंन्सानियत की मिसाल पेश करती है।

    ब्लाक रक्तदान

    • चीका 10
    • ढांड 5
    • गग्गडपुर 10
    • गुहला 20
    • हरिगढ़ 26
    • कैथल 325
    • कलायत 50
    • पूंडरी 185
    • सीवन 70

    मंदबुद्धि संभाल | Kaithal News

    डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा शुरू की गई ‘इंसानियत’ मुहिम के तहत ब्लाक कैथल के डेरा श्रद्धालुओं ने दर-बदर की ठोकरे खा रहे तीन मंदबुद्धियो की सार संभाल कर मानवता की मिसाल पेश की है।

    पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर चलते हुए साध संगत मानवता भलाई कार्यों में तन- मन-धन से जुटी हुई है। वर्ष 2024 में साथ- संगत ने परहित के कार्यों को बढ़-चढ़कर गति दी जोकि2025 में भी इसी प्रकार जारी रहेंगी।
                                                                                            -समस्त कैथल 85 मेम्बर हरियाणा

    यह भी पढ़ें:– पूज्य गुरु जी सरसा पधारे, साध-संगत को दिया ये संदेश…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here