हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Heat Wave: झु...

    Heat Wave: झुलसने लगा उतर भारत, सरसा में पारा 44.8 तो भठिंडा में 46.5

    Heat Wave
    Heat Wave: झुलसने लगा उतर भारत, सरसा में पारा 44.8 तो भठिंडा में 46.5

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Heatwave Update Today: उत्तरभारत के मैदानी इलाकों में गर्मी एक बार फिर उफान पर पहुँच गई है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश व दिल्ली एनसीआर में लगातार गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। दूसरे दिन भी राजस्थान का श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा। यहाँ का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार पंजाब के भठिंडा में अधिकतम तापमान 46.5 व हरियाणा के सरसा में 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। Heat Wave

    भारत मौसम विभाग के आधिकारिक मौसम बुलेटिन के मुताबिक अभी 20 मई तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं दिन के साथ-साथ रात्रि का तापमान भी बढ़ने की उम्मीद है। दूसरी तरफ शुक्रवार को राजस्थान के उदयपुर,कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी हल्की बारिश व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। भारत मौसम विभाग के जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। Heat Wave

    बीकानेर, गंगानगर जिलों में 16-20 मई को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव की भी संभावना है। शेष अधिकांश भागों में अधि. तापमान 42-44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। राजस्थान के उत्तरी भागों सहित हरियाणा में 19-20 मई को छिटपुटट स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश आंधी दर्ज होने की संभावना है।

    कहाँ कितना रहा अधिकतम तापमान | Heat Wave

    • श्रीगंगानगर-45.8
    • भटिंडा एयरपोर्ट-45.5
    • सरसा-44.8

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways News: इंतजार की घड़ियां खत्म, कल से हिसार से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी पहली सीधी ट्रेन