Gold News: मुंबई (एजेंसी)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चाड से पहुँचे एक नागरिक को गिरफ्तार किया। इसके पास से 3.86 करोड़ रुपये मूल्य का 4,015 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसे उसने अपनी चप्पलों की एड़ी में छिपाकर रखा था। विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई के अधिकारियों ने मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद ही चाड के नागरिक को पकड़ा। उसने बेहद चतुराई से चप्पल की एड़ी में सोने के कई ‘बार’ छुपा रखे थे। अधिकारियों ने बताया कि चाड के नागरिक ने सीमा शुल्क जांच और कानूनी पहचान से बचने के लिए असामान्य तरीके से सोना छिपाया था। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत सोने को जब्त कर लिया गया और यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि तस्करी किया गया सोना किसके पास ले जाया जा रहा था या किसने इसे मंगाया था, उसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
ताजा खबर
Asia Richest Person: मुकेश अंबानी नहीं ये शख्स बने एशिया के सबसे अमीर इंसान
नई दिल्ली। Asia Richest P...
Welfare Work: एक महीने से महाराष्ट्र से लापता बुजुर्ग को सेवादारों ने परिवार से मिलवाया
डेरा सच्चा सौदा के सेवादा...
वीडियो कॉल के दौरान युवती ने की आत्महत्या, मंगेतर पर लगे गंभीर आरोप
चतरा (एजेंसी)। Jharkhand ...
Bihar CM Death Threat: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी
Bihar CM Death Threat: पट...
Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से नोहर में बारिश के साथ गिरे जबरदस्त ओले
बदला मौसम का मिजाज, गर्मी...
IGI एयरपोर्ट पर SpiceJet-Akasa की टक्कर के बाद DGCA की बड़ी कार्रवाई
SpiceJet-Akasa Collision ...















