हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Uttarakhand:उत्तराखंड में छिपे छह बांग्लादेशी नागरिक धरे, एक भारतीय महिला भी हिरासत में

    Jalandhar News
    सांकेतिक फोटो

    Six Bangladeshi arrested in Uttarakhand: देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून और हरिद्वार जनपदों में रह रहे छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन छह लोगों में चार पुरुष और दो महिलाएँ शामिल हैं। ये सभी अपनी पहचान छुपाकर भारत में अवैध रूप से निवास कर रहे थे। पुलिस ने इनकी सहायता करने के आरोप में एक भारतीय महिला को भी हिरासत में लिया है। Uttarakhand News

    गिरफ्तारी देहरादून जिले के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र से की गई, जहाँ यह सभी संदिग्ध गतिविधियों के चलते लंबे समय से पुलिस की नजर में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिलिट्री इंटेलिजेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द्वारा संयुक्त पूछताछ की जा रही है।

    एक बांग्लादेशी ने एक भारतीय महिला से विवाह किया था | Uttarakhand New

    प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि इन बांग्लादेशी नागरिकों में से एक, मुनीर नामक व्यक्ति ने एक भारतीय महिला से विवाह किया था और पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न स्थानों पर पहचान छुपाकर रह रहा था। बताया गया है कि मुनीर लगभग 14 वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के राधिकापुर सीमा से भारत में प्रवेश कर चुका था। उसने नोएडा और झज्जर में मजदूरी की, विवाह के पश्चात बांग्लादेश लौटा, और 2023 में दोबारा भारत में प्रवेश किया, जिसके बाद वह दिल्ली और फिर देहरादून में बस गया। एक अन्य महिला को हरिद्वार में एक भारतीय व्यक्ति के साथ अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा गया है। सभी आरोपी फर्जी नाम और दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे थे।

    ज्ञात हो कि इससे पहले भी कोटद्वार और रुड़की से इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है। देशभर में इस प्रकार के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, विशेषकर बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली और उत्तर-पूर्वी राज्यों में। हाल ही में मथुरा में 90 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था, जो ईंट-भट्ठों पर श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। इनमें पुरुष, महिलाएँ और बच्चे शामिल थे। सरकार और सुरक्षा एजेंसियाँ लगातार अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चला रही हैं, ताकि देश की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा सके और घुसपैठ की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। Uttarakhand News

    Indo-Pak ceasefire:भारत-पाक सीजफायर को लेकर भारतीय सेना ने किया खंडन! अफवाहों से किया सावधान