हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अभिरक्षा से भ...

    अभिरक्षा से भागने वाले इनामिया अभियुक्त को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

    Firozabad
    Firozabad अभिरक्षा से भागने वाले इनामिया अभियुक्त को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

    फिरोजाबाद । पोस्को एक्ट का अभियुक्त अफरोज पुत्र धन्तुसाय निवासी जनपद जालौन जिला कारागार फिरोजाबाद में निरुद्ध था। उसे शिकोहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा गया था । वो 28 मई को जिला करागार से पेशी हेतु मा0 न्यायालय लाया गया था । बाद पेशी हवालात लाते समय लॉकअप के बाहर से अभियुक्त अफरोज पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर भाग गया था । उक्त प्रकरण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी इसी क्रम में थाना मटसेना एवं एसओजी / सर्विलांस पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अफरोज कहीं भागने की फिराक में बाईपास हाईवे स्थित सीएनजी पम्प से नगला श्रोती रोड़ को जाने वाले मार्ग पर खेतों में छिपा हुआ है ।

    सूचना के आधार पर थाना मटसेना एवं एसओजी / सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु घेराबंदी की गयी । पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया । अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शिव कुमार चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना मटसेना , अमित तोमर प्रभारी सर्विलांस/एसओजी, उ0नि0 प्रशान्त माठा, उ0नि0 अभय सिंह, हरवीर कुन्तल, कृष्णकुमार आदि शामिल रहे ।