हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सोनीपत नागरिक...

    सोनीपत नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए 16 जून को देंगे धरना: देवेन्द्र गौतम

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: सोनीपत नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए 16 जून को देंगे धरना: देवेन्द्र गौतम

    खरखौदा (सच कहूँ /हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: सोमवार को सोनीपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोक सेवक देवेन्द्र गौतम ने प्रैस वार्ता की। प्रैसवार्ता के दौरान उन्होंने सोनीपत नागरिक अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानियों पर रोष प्रकट किया। देवेन्द्र गौतम ने कहा कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए जरूरी है कि आवश्यक बदलाव किए जाए। चंद दिनों पहले टब में डूबने से हुई बच्ची की मौत के मामले का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उस गरीब परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो जाती तो वो एक साल की मासूम जोकि अब इस दुनिया में नही है, शायद अपने परिवार के साथ खेल-कूद रही होती। Kharkhoda News

    उन्होंने आरोप लगाया कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में पिछले लम्बे समय से डॉक्टरों के तबादला नहीं हुए हैं। ऐसे डॉक्टरों का सरकार को तुरन्त प्रभाव से तबादला करना चाहिए, ताकि सोनीपत नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सके। लोक सेवक देवेन्द्र गौतम ने आरोप लगाया कि सोनीपत नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में रोस्टर प्रणाली की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में अगर गायनी वार्ड में कोई अप्रिय घटना होती है तो किस डॉक्टर की जिम्मेदारी होगी, यह तय नही हो पाएगा। देवेन्द्र गौतम ने आरोप लगाया कि कई डॉक्टर पहले चार्जशीट हो चुके हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सोनीपत स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई हैं। Kharkhoda News

    ऐसे अधिकारियों का भी तुरन्त प्रभाव से तबादला किया जाए। देवेन्द्र गौतम ने आरोप लगाया कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में ओ.पी.डी. की पर्ची प्राप्त करने के लिए भी मरीजों को घंटों तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरन्त प्रभाव से ओ.पी.डी. की पर्ची के लिए कांउटरों की संख्या कम से कम आठ की जाए। देवेन्द्र गौतम ने सोनीपत नागरिक अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। कई बार आपस में झगड़े भी हो जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों की संख्या को बढ़ाने की जरूरत है। देवेन्द्र गौतम ने कहा कि सोनीपत में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए एक गैर राजनीतिक मंच तैयार किया है।

    अन्याय के खिलाफ न्याय युद्ध मंच के माध्यम से आम आदमी की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से ही भाजपा, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों व विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा और सोनीपत में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की मांग की जाएगी। यही नही आगामी 16 जून को सोनीपत नागरिक अस्पताल में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान योगेश पाल, वंश आर्य, शेर मोहम्मद, सरतार यामी, दीपक, विकास दहिया आदि मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Smart Meter: स्मार्ट मीटर की बात करने वाले, पहले जर्जर खंभे और तार तो बदले: जगमग मटौर