हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश Rajkot Closed...

    Rajkot Closed Today: अहमदाबाद हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर राजकोट में बंद का ऐलान

    Rajkot Closed Today
    Rajkot Closed Today: अहमदाबाद हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर राजकोट में बंद का ऐलान

    Ahmedabad Plane Cras: राजकोट। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के दुखद निधन (former CM Vijay Rupani death) से राजकोट शहर में शोक की गहरी लहर है। शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शहर में दोपहर तक स्वैच्छिक बंद का आयोजन किया गया है। यह निर्णय राजकोट चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा लिया गया, जिसकी व्यापक सराहना व्यापारी समुदाय द्वारा की जा रही है। शहर के प्रमुख बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और निजी संस्थान इस स्वैच्छिक बंद में सहभागी बन रहे हैं। यद्यपि बंद पूरी तरह ऐच्छिक है, फिर भी व्यापारियों व उद्यमियों ने भरपूर सहयोग देते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया है। Rajkot Closed Today

    चेंबर ऑफ कॉमर्स के निदेशक राजूभाई जूजा ने गहरी संवेदना व्यक्त की

    चेंबर ऑफ कॉमर्स के निदेशक राजूभाई जूजा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “विजय रूपाणी जी का इस प्रकार हमारे बीच से चले जाना अत्यंत दुःखद है। राज्य और विशेष रूप से राजकोट के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। चेंबर की ओर से हमने आधे दिन के बंद का निर्णय इसीलिए लिया है ताकि पूरा शहर एकजुट होकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सके।” उन्होंने आगे कहा, “उनकी रिक्तता कभी भरी नहीं जा सकती। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”

    गौरतलब है कि विजय रूपाणी 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 में सवार थे, जो अहमदाबाद से लंदन रवाना होते समय तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 242 में से 241 यात्रियों की मृत्यु हो गई, और केवल एक यात्री को जीवित बचाया जा सका, जिसका उपचार चल रहा है। इस त्रासदी ने पूरे देश को शोकसंतप्त कर दिया है। राजकोट के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। Rajkot Closed Today

    Karisma Kapoor’s ex-husband Dies: करिश्मा कपूर के पूर्व पति एवं प्रसिद्ध व्यवसायी संजय कपूर का निधन,…