हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    विधवा बहिन को मिली पक्की छत! सेवादारों ने रात भर निभाया मानवता का फर्ज

    Sri Ganganagar News
    विधवा बहिन को मिली पक्की छत! सेवादारों ने रात भर निभाया मानवता का फर्ज

    डेरा सच्चा सौदा हैल्पलाईन बनी मददगार

    श्रीगंगानगर। शहर के 3 ई छोटी की एक विधवा बहिन को शुक्रवार रात पक्की छत नसीब हो गई। बहिन को यह सहारा मिला डेरा सच्चा सौदा हैल्पलाईन के जरिए। महिला के बीमार पुत्र का उपचार व घर का राशन भी डेरा सच्चा सौदा से मिल रहा है। Sri Ganganagar News

    85 मैम्बर सोहनलाल इन्सां ने बताया कि 3ई छोटी निवासी महिला माया देवी किसी तरह अपना व अपने बीमार बच्चे का गुजर बसर कर रही थी। बीमार बच्चों का उपचार में खाने का राशन डेरा सच्चा सौदा कैसे वादा हर महीने दे जाते हैं अब घर की छत जर्जर थी ऊपर से बरसात का मौसम तो माया देवी ने पूज्य गुरु संत डा गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा मानव सेवा के लिए संचालित की जा रही हैल्पलाईन पर अपने घर की छत को पक्का करने के लिए मदद मांगी। माया देवी के आवेदन का सत्यापन करवाने के बाद हेल्पलाइन के माध्यम से सुख गुरुवार रात दर्जनों सेवादार एक साथ गली नंबर 9 में पहुंचे और सेवा कार्य शुरू किया।

    राज मिस्त्री मदनलाल, ओमप्रकाश, लक्ष्मण, जयचंद के साथ सेवादार भाई शैटरिंग आदि में जुट गए। सेवा कार्य अल भोर तक चला। सेवा कार्य में 85 मैम्बर सोहनलाल, अवतार कामरा, सुखदेव मिड्ढा, बालू राम प्रकाश शशिकांत भूपेंद्र रोहित मोहित वंश मयंक अशोक कटारिया गुरदेव सिंह लक्ष्मण, विशाल ख्यालीवाला, हेमंत इन्द्रजीत कोचर, कालूराम, मंगत आदि सेवादार उपस्थित रहे। Sri Ganganagar News

    डेरा सच्चा सौदा के इस वेलफेयर कार्य से प्रेरित होकर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद हुई पू…