हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा टोहाना ने अवै...

    टोहाना ने अवैध पिस्तौल सहित एक युवक को दबोचा

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल और 4 जिंदा रौंद बरामद

    टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। Tohana News: अपराध मुक्त अभियान के तहत सीआईए टोहाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतनाम उर्फ इतवारी उर्फ चीकू पुत्र राम नगर, निवासी टोहाना के रूप में हुई है।

    सीआईए टोहाना प्रभारी उप निरीक्षक अशोक ने बताया कि पीएसआई अजय के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे रोड स्थित भाखड़ा नहर पुल पार कर गांव दमकोरा की ओर गश्त कर रही थी। जब टीम गांव दमकोरा के स्टेडियम के पास पहुंची, तो सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह अचानक तेजी से पीछे मुड़ गया, जिससे उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। Tohana News

    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सतनाम उर्फ इतवारी बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर की पिस्तौल तथा चार जिंदा रौंद बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। Tohana News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan School Lecturer Exam: स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 23 से, पेपर शुरु होने से 1 घण्टे पहले बंद हो जायेंगे केंद्र के द्वार