हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home सरसा महिला को बातो...

    महिला को बातों में उलझाकर आरोपी थैला लेकर हुए फरार

    Bhiwani Theft News
    सांकेतिक फोटो

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa: गांव भंगू निवासी एक महिला को एक युवक व दो युवतियों ने बातों में उलझाकर उसका नकदी व आभूषणों वाला थैला लेकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में महिला गीता ने बताया कि बीती 21 जून को दोपहर 12 बजे वह अपनी दोहती संध्या के साथ परशुराम चौक सरसा पर थी। इसी दौरान एक लड़का और दो लड़कियां उसके साथ बातें करने लगे। Sirsa

    लड़के ने एक लड़की की तरफ इशारा करके कहा कि इसके पास किराया नहीं है और इसे उत्तर प्रदेश जाना है। मुझे कपड़े में बंद नोटों की गड्डीनुमा कपड़े में बंद पैकेट दिखाया और मेरे साथ बात करते-करते हम गीता भवन वाली गली से होकर फैशन कैंप वाली गली में आ गए। मैंने शक होने पर मेरी कानों की बालियां निकालकर मेरे पर्स में डाल ली और पर्स मेरे हाथ में लटकाए प्लास्टिक के थैले में रख लिया। उस थैले में बच्चों के तीन जोड़ी कपड़े व पर्स में सोने की बालियां व 500 रुपए की नकदी थी। Sirsa

    तीनों ने उसे इस कदर बातों में उलझाया कि लड़के ने उसके हाथ से थैला ले लिया और एक नोटों की गड्डी नुमा कपड़े में बंद पैकेट मेरे दूसरे हाथ में लिए थैले में डाल दिया और मेरा थैला सामान सहित चोरी करके मौके से फरार हो गए। उसने तीनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। Sirsa

    यह भी पढ़ें:– CM Flying Raid: सीएम फ्लाइंग ने फर्टिलाइजर फैक्ट्री में मारा छापा