हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल Coronavirus: ...

    Coronavirus: युवती में मिले कोरोना के लक्ष्ण, किया गया होम आइसोलेट

    Kaithal News
    जिला नागरिक अस्पताल कैथल

    कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। Kaithal News: जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। बीते दिनों गाँव मानस की एक युवती जब जिला नागरिक अस्पताल कैथल में इलाज करवाने पहुंची तो उसमे कोरोना के संदिग्ध लक्ष्ण मिले। इसके बाद युवती के सैंपल लेकर जाँच के लिए भेजे गये थे जिसमे युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीज को सूचना देकर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया। युवती की हालत अब ठीक बताई जा रही है। Kaithal News

    वहीं जिले में कोरोना की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम किये हुए हैं। जिले में आक्सीजन प्लांट, 425 सामान्य कोविड बेड, 195 आक्सीजन बेड, 28 नान आक्सीजन बेड, 42 आइसीयू, 09 वेंटिलेटर और छह वेंटिलेटर एंबुलेंस हैं। जिला नागरिक अस्पताल में कार्नर ओपीडी बढ़ाने के साथ-साथ आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। Kaithal News

    जिला नागरिक अस्पताल पीएमओ डॉ दिनेश कंसल ने बताया कि युवती में कोरोना के लक्षण मिले थे, जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेट किया गया है. उन्हें दवाइयां दे दी गई हैं और घर मे रहने की सलाह दी गई है. पहले 7 दिन के लिए होम आइसोलेट किया जाता है बाद में जरूरत पड़ने पर समय बढ़ा दिया जाता है लेकिन इस मामले में समय बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी।

    यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार