हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home कैथल प्रदेश में का...

    प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं: सुरजेवाला

    Income Tax Raid

    कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कहा कि आज प्रदेश में 80 के करीब गैंग ऑपरेट हो रहे हैं, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हरियाणा में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। सुरजेवाला बुधवार को विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैथल में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा में आगमन को लेकर और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। Kaithal News

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। प्रदेश में अपराधियों का शासन है। कुछ गुंडे राज कर रहे हैं और जनता भयभीत है। अब तो चलती बस की सवारियों पर सरेआम हमला होने लगा है। चलती बस में सवारी सुरक्षित नहीं हैं। गुंडे गोलियां चलाते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि सीएम जिस विधानसभा से हैं, उसी में कल दो वारदात हुई। करनाल और यमुनानगर में वारदातें हुई। लॉरेंस, नीरज बवाना, गोल्डी बराड़ जैसे गैंग यहां पर ऑपरेट हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– 164 किलो 755 ग्राम डोडा चुरा पोस्त सहित चार आरोपी काबू