सर्वसम्मति से पार्षद अशोक कुमार के नाम की घोषणा मार्च से खाली था पद, जिस से रुके थे विकास कार्य
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: नगर पालिका को नया उपप्रधान मिल गया है। इसको लेकर बीते कई दिनों से चली आ रही गहमागहमी के बाद आखिरकार पार्षदों ने सर्वसम्मति से नपा वाइस चेयरमैन का सेहरा नगर के वार्ड नं 6 से पार्षद अशोक कुमार के सिर सजा दिया है। शहर के लोग कई माह से उप-प्रधान के चुनाव का इंतजार कर रहे थे। जाखल नगरपालिका में शनिवार को उपप्रधान पद का चुनाव संपन्न हुआ। Jakhal News
वार्ड नंबर 6 के पार्षद अशोक कुमार को सर्वसम्मति से उपप्रधान चुना गया। चुनाव में एसडीएम आकाश शर्मा चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान नगरपालिका कार्यालय में आयोजित चुनाव में प्रधान विकास कामरा समेत सभी 14 पार्षदों ने हिस्सा लिया। अशोक कुमार ने अकेले ही उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। सभी पार्षदों ने उनके नाम पर सहमति जताई।
शांतिमय ढंग से संपन्न | Jakhal News
एसडीएम आकाश शर्मा ने बताया कि सभी पार्षदों को चुनाव का एजेंडा समय पर भेजा गया था। मार्च में हुए नगरपालिका चुनाव के बाद से उपप्रधान का पद खाली था। इससे पहले एक बार चुनाव की तारीख तय होने के बाद भी इसे स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद शनिवार को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। जिसमें जाखल नगरपालिका वाईस चेयरमैन चुनाव हेतू अशोक गर्ग पुत्र शंकर लाल गर्ग, पार्षद वार्ड 6 को सर्वसमति से नगरपालिका जाखल के लिए वाइस चेयरमैन चुना गया है।
पिछले 6 महीने पहले हुए नपा चुनाव के बाद बाट जोह रहे थे वाइस चेयरमैन की
नगर पालिका में वाइस चेयरमैन का पद पिछले छह महीनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पद को पाने के लिए लगातार जोड़तोड़ और गोटियां फिट करने का सिलसिला चलता रहा है और मुकाबला मुख्य रूप से चार पार्षदों के बीच माना जा रहा था। इनमें वार्ड नंबर 1 से पिंकी रानी, वार्ड नंबर 4 से रतनलाल चांदपुरिया, वार्ड नंबर 6 से अशोक कुमार गर्ग और वार्ड नंबर 13 से यशपाल गर्ग उर्फ पाल का नाम प्रमुख लिए जा रहे थे। इन चारों ने लंबे समय से अपने-अपने गुटों को साधने की कोशिश की है और सहपार्षदों को समर्थन देने के लिए मनाने में पूरी ताकत झोंकी हुई थी।
दिलचस्प बात यह है कि सभी दावेदार भाजपा खेमे से जुड़े माने जाते हैं। रतनलाल चांदपुरिया को पूर्व चेयरपर्सन देवेंद्र बबली का समर्थन प्राप्त है जबकि बाकी तीनों को राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का करीबी माना जा रहा था। ऐसे में यह चुनाव भाजपा गुटबाजी की परीक्षा भी साबित हो रहा था। लेकिन शनिवार को हुए चुनाव के दौरान सभी पार्षदों ने सर्व समिति से अशोक कुमार को वाइस प्रेसिडेंट बना दिया है। Jakhal News
चुनाव से पूर्व कांग्रेस से भाजपा में हुए शामिल
नगर पालिका वाइस चेयरमैन चुनाव से पूर्व वार्ड न. 6, जाखल से पार्षद श्री अशोक कुमार गर्ग ने अपने पिता शंकर लाल गर्ग और अंकुश मित्तल के साथ दिल्ली स्थित राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के आवास पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल कर उनका हार्दिक स्वागत किया। साथ ही, नगरपालिका जाखल के वाईस चेयरमैन बनने के लिए अपना आशीर्वाद भी दिया।
यह भी पढ़ें:– Bullet Train India Update: बुलेट ट्रेन को लेकर रेल मंत्री ने बड़ा राज खोला, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान