हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More

    Bike Theft: ढिल्लों कॉलोनी से दिनदहाड़े बाइक चोरी

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    Bike Theft: हनुमानगढ़। जंक्शन की ढिल्लों कॉलोनी से दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार सौरभ (27) पुत्र विजय मेघवाल निवासी वार्ड 17, ढिल्लों कॉलोनी, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह टाटा इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड में काम करता है। वह 11 सितम्बर को अपने भाई गौरव की बाइक नम्बर आरजे 31 एसएन 5188 लेकर टाटा इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड में काम पर गया था। Hanumangarh News

    दोपहर लगभग 2.40 बजे वह खाना खाने के लिए बाइक से अपने घर पर आया था। उसने बाइक को दिव्यांशु क्लिनिक व लीले की दुकान के पास खड़ी कर दी और अपने घर खाना खाने के लिए चला गया। जब वह खाना खाकर अपराह्न लगभग 3 बजे टाटा इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड में काम पर जाने के लिए दिव्यांशु क्लिनिक व लीले की दुकान के पास पहुंचा तो वहां बाइक नहीं थी। उसने बाइक की इधर-उधर काफी तलाश की और आस पास के लोगों से बाइक के बारे में पूछताछ की लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक को चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ अभियोग दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल पप्पूराम के सुपुर्द की है। Hanumangarh News