Attacked: हनुमानगढ़। लाठी-डन्डों से लैस होकर घर में घुसने व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में चार जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे में सुशीला (60) पत्नी भंवरलाल धाणक निवासी वार्ड 17, ढिल्लों कॉलोनी, जंक्शन ने बताया कि 10 सितम्बर को उसके देवर के बेटे विशाल व पारस, रेणु पत्नी भीमराज व संगीता पुत्री भीमराज लाठी-डन्डों से लैस होकर उनके घर में घुसे। इन लोगों ने उससे, उसके पति, बेटे व बेटियों के साथ मारपीट की। सुशील के अनुसार विशाल और पारस चिट्टा का व्यापार करते हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। उसे व उसके परिवार को इनसे जान का खतरा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल पप्पूराम को सौंपी है। Hanumangarh News
ताजा खबर
ब्लॉक संगतपुरा की साध-संगत बनी जरूरतमंद परिवार का सहारा
जींद / संगतपुरा (राहुल) म...
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता की राह, युवाओं को मिला प्रशिक्षण
हिसार (सच कहूँ/मांंगे लाल...
शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों...
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर गैर-कानूनी सामग्री पर सख्ती की
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ...
Anshul Kamboj: एक पारी में सभी 10 विकेट ले चुका अंशुल कंबोज अब आईपीएल में दिखा रहा जलवा
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर कि...
‘बंगाल में टीएमसी से नाराज महिलाओं ने कहा- हम ममता की सरकार गिराएंगे
West Bengal Elections: पश...
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों पर फायरिंग से बढ़ा भारत-ईरान के बीच तनाव
Indian Ships Firing: नई द...















