हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश BJP Jharkhand...

    BJP Jharkhand: आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

    BJP Jharkhand News
    BJP Jharkhand: आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

    BJP Political Update Jharkhand: रांची। झारखंड भाजपा में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश इकाई का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना 3 अक्टूबर को जारी की गई। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, साहू को यह जिम्मेदारी रवींद्र कुमार राय की जगह दी गई है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही रवींद्र राय को संगठन में अन्य महत्वपूर्ण दायित्व सौंप सकती है। Jharkhand BJP News

    आदित्य साहू लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष तथा महामंत्री जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हैं। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े साहू वर्ष 2019 तक राम टहल चौधरी कॉलेज में अध्यापन कार्य करते रहे। जुलाई 2022 में उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।

    वैश्य समाज से आने वाले साहू की नियुक्ति को भाजपा के सामाजिक समीकरणों की दृष्टि से रणनीतिक कदम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का कार्यकाल पूरा होने के बाद संगठनात्मक संतुलन साधने की कवायद तेज हो गई है। चर्चाओं के अनुसार, आगे प्रदेश अध्यक्ष पद किसी आदिवासी या ओबीसी समुदाय से आने वाले नेता को दिए जाने की संभावना है। झारखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा की यह नियुक्ति महत्वपूर्ण है। आदित्य साहू का संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक जुड़ाव पार्टी के लिए नए समीकरण बनाने में सहायक माना जा रहा है। BJP Jharkhand News