हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश NMMS Exam 202...

    NMMS Exam 2025-26: एनएमएमएस परीक्षा संपन्न, मेला ग्राउंड सेंटर पर पानी की किल्लत खली

    Sirsa News
    NMMS Exam 2025-26: परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते शिक्षा विभाग के अधिकारी।

    4186 ने किए थे आवेदन, जिला मुख्यालय में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्र

    NMMS Exam 2025-26: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। एनएमएमएस परीक्षा रविवार को जिलेभर में शांतिपूर्वक आयोजित की गई। जिले के कुल 4186 विद्यार्थियों में से 3535 ने परीक्षा दी, जबकि 651 छात्र अनुपस्थित रहे। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर माहौल पूरी तरह सुचारू रहा और किसी तरह की अनियमितता सामने नहीं आई। विद्यार्थियों ने परीक्षा से बाहर निकलते हुए बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित और अपेक्षाकृत आसान रहा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। Sirsa News

    पर्यवेक्षकों ने भी परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न बताया। हालांकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड परीक्षा केंद्र पर बुनियादी सुविधाओं की कमी ने छात्रों की मुश्किलें बढ़ा दीं। यहां पीने के पानी की व्यवस्था पूरी तरह नदारद रही। गौर करने वाली बात यह है कि यही विद्यालय परीक्षा का कंट्रोल रूम भी बनाया गया था, फिर भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई।

    अधिकारियों ने किया निरीक्षण | Sirsa News

    परीक्षा के दौरान बीईओ, जिला विज्ञान विशेषज मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी हरीश चावला व जिला गणित विशेषज्ञ सहित शिक्षा विभाग की टीमें विभिन्न केंद्रों पर पहुंचीं। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए परीक्षा में शुचिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएँ सुरक्षित रूप से जमा करा दी गई हैं और आगे की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत समय पर पूरी की जाएगी।

    • परीक्षा देने पहुंची पवन कुमारी ने बताया कि गणित वाले सवाल उम्मीद से आसान थे। कोई भी ऐसा सवाल नहीं था जिसे छोड़ना पड़े। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। ।
    • रमन कुमार ने बताया कि एमएटी सेक्शन थोड़ा लंबा लगा, लेकिन मुश्किल नहीं था। हमने जैसे प्रैक्टिस की थी, उसी पैटर्न पर था पेपर।
    • संदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं आई। सेंटर पर भी माहौल ठीक था। पेपर आसान था और समय से पहले खत्म कर लिया।

    किस परीक्षा केंद्र में कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, उपस्थित, अनुपस्थित

    • राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड, 256, 56
    • राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरपुर, 263, 49
    • राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कीर्ति नगर, 284, 28
    • राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर, बेगू, 266, 46
    • राजकीय होई स्कूल महावीर दल, रानियां गेट, 256, 56
    • आरकेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू पार्क, 268, 44
    • आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांगवान चौक, 288, 24
    • सागरमल सुराना जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोहरिया बाजार, 246, 66
    • मिनर्वा हाई स्कूल, सुरतगढ़िया चौक, 258, 54
    • पार्वती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कीर्ति नगर, 260, 52
    • जय भारत हाई स्कूल, देवीलाल पार्क, 246, 66
    • सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीसी कॉलोनी, 271, 41
    • डीवी विद्या निकेतन हाई स्कूल, शिव चौक, 236, 48
    • न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाउसिंग, बोर्ड कॉलोनी,137, 21
                                                               कुल, 3535, 651