हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा व्यक्ति अवैध ...

    व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ व महिला मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    ऑपरेशन ट्रेक डाउन अभियान के तहत एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने एक व्यक्ति को बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के सहायक उप निरीक्षक कश्मीर अपनी टीम के साथ गांव मोहिला में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हे सूचना मिली कि एक व्यक्ति सिवानी ईशरवाल रोड पर खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार है। Bhiwani News

    पुलिस टीम द्वारा सूचना की महत्वता को देखते हुए बताए गए स्थान पर रेड करके एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहित निवासी सिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी मोहित पर थाना सिवानी में लड़ाई-झगड़ा व शस्त्र अधिनियम के तहत कुल तीन अभियोग दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। वही पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि यह अवैध हथियार बड़वा निवासी नरेंद्र से लिया था।

    मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक महिला आरोपी गिरफ्तार | Bhiwani News

    भिवानी। भिवानी के सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने एक महिला को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ-2 के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी रोहनात मौजूद थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक महिला मादक पदार्थ बेचने का काम करती है। जिसके पास आज भी मादक पदार्थ हेरोइन है।

    पुलिस टीम के द्वारा सूचना ही महत्वता को देखते हुए बताए गए स्थान पर रेड करके नियमअनुसार तलाशी लेने पर महिला से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान गीता निवासी गांव रोहणात निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने महिला से 28.87 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन को बरामद किया गया है। आरोपी महिला गीता के विरुद्ध थाना बवानी खेड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी महिला को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।

    यह भी पढ़ें:– Yogi Adityanath: झज्जर के पालकनाथ धाम कबलाना में पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ का किया भव्य स्वागत