हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home देश Gurugram Crim...

    Gurugram Crime News: समसपुर गांव के मंदिर में पुजारी की नियुक्ति पर विवाद में चले लाठी-डंडे

    Gurugram Crime News
    Gurugram Crime News: गुरुग्राम के गांव समसपुर में मंदिर के विवाद को लेकर मारपीट के वीडियो से ली गई तस्वीरें।

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Crime News: यहां समसपुर गांव के एक मंदिर में पुजारी की नियुक्ति को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद में कई महिलाएं व अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में तनाव बना हुआ था। जानकारी के अनुसार समसपुर के मंदिर में एक पुजारी की नियुक्ति की गई थी। उस नियुक्ति को लेकर काफी समय से गांव के दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि उसे संघर्ष का रूप ले लिया।

    विवाद की सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाना से पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों की शिकायत सुनी। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ। उस वीडियो और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट को आधार मानकर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। इस घटना में एक पक्ष का कहना है कि इस झगड़े में हरियाणा पुलिस का एक कर्मचारी भी शामिल है। वह उन्हें बार-बार धमकियां देता है। पीड़ितों ने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस से की है। Gurugram Crime News

    यह भी पढ़ें:– Congress: जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपप्रधान संजय गांधी का अभिनंदन