हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कल्पना चावला ...

    कल्पना चावला विद्यापीठ के छात्र यश कुमार ने जेईई परीक्षा में लहराया परचम

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: कल्पना चावला विद्यापीठ के छात्र यश कुमार ने जेईई परीक्षा में लहराया परचम।

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kalpana Chawla Vidyapeeth: कल्पना चावला विद्यापीठ के विद्यार्थी यश कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं के यश कुमार सुपुत्र सतीश कुमार ने पहले ही प्रयास में जेईई (मेन) 2026 – सेशन 1 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.6 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। यश की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन और अध्यापकगणों ने यश का स्वागत फूलों की माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह (शील्ड) भेंट कर किया। Kharkhoda News

    इस दौरान विद्यालय का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या उषा वत्स और प्राथमिक प्रभारी रितु ने यश को उसकी सफलता पर बधाई दी। प्रधानाचार्या ने कहा: यश की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही तैयारीकर्ता अध्यापक सुमित, मांगेराम और अमित के भी प्रयासों की सराहना की यश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसे मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। विद्यार्थी यश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Kishori Mela: बेटियों के हुनर से महका किशोरी मेला: खेल-खेल में सीखीं गणित और विज्ञान की बारीकियां