हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एलसीएलओ ने दी...

    एलसीएलओ ने दी 23 को सीएम आवास घेराव व चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

    Bhiwani News
    Bhiwani News मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम से मुलाकात करते कर्मचारी।

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: हरियाणा में एलसीएलओ कर्मचारियों और सरकार के बीच तकरार गहराती जा रही है। पिछले साढ़े पांच महीनों से कुरुक्षेत्र में धरने पर बैठे इन युवाओं का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। रविवार को भिवानी सहित रोहतक, झज्जर और सोनीपत के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से चौथी बार मुलाकात कर अपनी पीड़ा साझा की। मुलाकात के दौरान हुड्डा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसीएस साकेत कुमार से फोन पर बात की और कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप एसीएस ने प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार 10 मार्च को बैठक के लिए बुलाया है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए एलसीएलओ कर्मचारी यूनियन के राज्य उपप्रधान प्रवीण ने बताया कि एलसीएलओ यूनियन ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि यूनियन ने दो बड़े फैसले लिए हैं, जिसके तहत 23 मार्च शहीदी दिवस को प्रदेश भर के कर्मचारी कुरुक्षेत्र के पीपली में मुख्यमंत्री सैनी के आवास का घेराव करेंगे। यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ तो 4 हजार एलसीएलओ कर्मचारी, उनके परिवार और रिश्तेदार आगामी चुनावों में मतदान नहीं करेंगे। राज्य उपप्रधान प्रवीन ने कहा कि एलसीएलओ को 18 महीने से न काम मिला है और ना वेतन तथा सीपीएलओ को मात्र 6 हजार मिल रहे हैं। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways News: चीन सीमा तक पहुंचेगी भारतीय रेल, बिलासपुर–मनाली–लेह रेललाइन से बढ़ेगी सेना की ताकत