हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के भव्य दीक्षांत समारोह में 150 विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां

    Sirsa News
    शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के भव्य दीक्षांत समारोह में 150 विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सरसा में रविवार को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कॉलेज प्रांगण में आयोजित इस समारोह में करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। Sirsa News

    कार्यक्रम की शुरूआत गुरु वंदना से हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के रामकिशन बजाज तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह का कॉलेज परिवार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

    मुख्यातिथि रामकिशन बजाज ने विद्यार्थियों को समाज सेवा और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

    समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के सफल विद्यार्थियों को उनकी डिग्रियां प्रदान की गईं। वर्षों की मेहनत और लगन के बाद डिग्री प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामकिशन बजाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह जीवन में सही दिशा, संस्कार और जिम्मेदारी का बोध कराती है। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपनी शिक्षा का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास के लिए करना चाहिए। Sirsa News

    वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज हमेशा से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनसे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।

    कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज एडमिस्टर डॉ. शशि आनंद, डॉ. सुमित सिंगला, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. बाबूलाल, सतविंदर सिंह, आशु गर्ग, जयपाल, अमित कुमार सहित कॉलेज के सभी प्राध्यापक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Sirsa News

    फोटो: सरसा01,02-दीक्षांत समारोह में डिग्रियां प्राप्त करते विद्यार्थी।