हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home सरसा कल्याण नगर के...

    कल्याण नगर के शरीरदानी राकेश इन्सां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    Sirsa News
    कल्याण नगर के शरीरदानी राकेश इन्सां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    सचखंडवासी के परिजनों को ब्लॉक कमेटी व सच्चे नम्र सेवादारों ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    Paid Tribute: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कल्याण नगर के परमार्थ कॉलोनी निवासी शरीरदानी राकेश इन्सां की स्मृति में ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से श्रद्धांजलि नामचर्चा रविवार को शाह सतनाम जी मार्ग स्थित निजी में आयोजित की गई। नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत के साथ-साथ उनके रिश्तेदारों, संगे-संबंधियों और सच्चे नम्र सेवादारों ने भाग लेकर सचखंडवासी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। Sirsa News

    कार्यक्रम की शुरूआत धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के इलाही नारे के साथ की गई। इसके पश्चात कविराजों ने चेतावनी व नाम प्रथाए भजन-शब्द प्रस्तुत कर संगत को मनुष्य जीवन को सफल बनाने का संदेश दिया। नामचर्चा में विशेष रूप से पहुंचे सच्चे नम्र सेवादार राकेश बजाज इन्सां, सुरेश इन्सां, यादविंद्र इन्सां, पालाराम सचदेवा इन्सां, रामपाल इन्सां सहित ब्लॉक कल्याण नगर की सच्ची प्रेमी समिति के सदस्यों ने अपने संबोधन में राकेश इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राकेश इन्सां का परिवार डेरा सच्चा सौदा का दृढ़ विश्वासी सत्संगी परिवार है, जो हमेशा मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहा है।

    वक्ताओं ने कहा कि राकेश इन्सां के निधन के बाद उनके परिजनों ने देहदान कर इंसानियत की सेवा का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है और दूसरों को भी मानवता भलाई के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। नामचर्चा की समाप्ति पर ब्लॉक कमेटी की ओर से सच्चे नम्र सेवादारों द्वारा देहदानी के परिजनों को देहदान के महायज्ञ में आहुति डालने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचखंडवासी के भाई सुरेश इन्सां सहित काफी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Sirsa News