हमसे जुड़े

Follow us

32.7 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home खेल Jasprit Bumra...

    Jasprit Bumrah: मुझे पता था कि पिच सपाट है….

    Jasprit Bumrah
    Jasprit Bumrah: मुझे पता था कि पिच सपाट है....

    अहमदाबाद (एजेंसी) भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब जीतने पर कहा कि यह जीत मेरे लिये खास है। आज यहां बुमराह, प्लेयर आॅफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘यह जीत मेरे लिए बेहद खास है। मैंने अपने घरेलू मैदान पर पहले भी एक फाइनल खेला था, लेकिन तब जीत नहीं मिली थी। आज यहां जीत हासिल करना अलग ही एहसास है। मुझे पता था कि पिच सपाट है, इसलिए मुझे अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करना था। इस टूनार्मेंट से पहले मैं ऐसे दौर में था जहां मुझे लग रहा था कि मैं जरूरत से ज्यादा कोशिश कर रहा हूं। गेंदबाजी अच्छी कर रहा था, लेकिन फिर भी ऐसा महसूस हो रहा था कि खु़द पर दबाव डाल रहा हूं। इस टूनार्मेंट में मैंने बस खेल को अपने पास आने दिया और वही मेरे लिए काम कर गया। अपने प्रदर्शन का आकलन करना हमेशा मेरी ताकत रहा है। विश्व कप फाइनल में अपने घरेलू मैदान पर प्लेयर आॅफ द मैच मिलना इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। जहां तक स्लोअर गेंदों की बात है, यहां के अनुभव ने काफी मदद की। मैंने यहां कई बार सपाट पिचों पर खेला है और दूसरी टीमों को भी देखा है। मुझे समझ आ गया था कि अगर बहुत तेज गेंद डालूंगा तो बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो जाएगा। इसलिए मैंने समझदारी से गेंदबाजी की और यही सोचता रहा कि बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।हमारे गेंदबाजी समूह की बात करें तो जब भी हम चर्चा करते हैं, हर खिलाड़ी अपने विकल्प लेकर आता है। जब भी बातचीत की जरूरत पड़ी हमने खुलकर बात की। हमने कभी घबराहट नहीं दिखाई। हमने हमेशा संयम बनाए रखा। जो टीमें ऐसा कर पाती हैं वही टूनार्मेंट जीतती हैं और मुझे खुशी है कि हमने यह करके दिखाया।”

    प्लेयर आॅफ द टूनार्मेंट संजू सैमसन ने कहा, ” यह किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत खु़श हूं और आभारी भी। शब्द कम पड़ रहे हैं। भावनाएं संभालना मुश्किल हो रहा है। मेरे तीन अर्धशतकों की बात करें तो सच कहूं तो इसकी शुरूआत एक दो साल पहले ही हो गई थी। 2024 विश्व कप में मैं टीम का हिस्सा था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला। तब से मैं लगातार खु़द को उन पलों में देखने की कोशिश कर रहा था। लगातार मेहनत कर रहा था। मैं ठीक वही करना चाहता था जो आज हुआ है। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था। ऐसा लग रहा था जैसे मेरे सारे सपने बिखर गए हों। मैं सोच रहा था कि अब क्या करूं। लेकिन शायद भगवान ने कुछ और ही तय कर रखा था। बड़े सपने देखने की हिम्मत करने का मुझे इनाम मिला है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने मुझसे संपर्क किया और मदद करने की कोशिश की। पिछले कुछ महीनों से मेरी सचिन सर से लगातार बात हो रही थी। मैंने ही उनसे संपर्क किया था और हमारे बीच लंबी बातचीत हुई। उनके जैसा मार्गदर्शन मिल जाए तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। जिन लोगों ने मेरा साथ दिया मैं उन सभी का दिल से आभारी हूं। अब आगे क्या हासिल करना है। सच कहूं तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अभी मैं बस इस पल का आनंद लेना चाहता हूं। कुछ दिनों बाद बैठकर सोचूंगा कि आगे क्या करना है।”